फिर नंबर वन नालंदा, मुख्यमंत्री ने जिला शिक्षा पदाधिकारी और शिक्षकों को किया सम्मानित

0

शिक्षक दिवस के मौके पर पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था. जिसमें नालंदा का बोलबाला रहा । जहां एक ओर नालंदा के जिला शिक्षा पदाधिकारी को सम्मानित किया गया । तो वहीं, राज्यभर के जिन 20 शिक्षकों को सम्मानित किया गया उसमें सबसे ज्यादा तीन शिक्षक नालंदा के हैं।

लगातार दूसरी बार मनोज कुमार को सम्मान
नालंदा के जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्मनित किया। ये सम्मान डीईओ मनोज कुमार को लगातार दूसरी बार मिला है। ये सम्मान वर्ष 2018 के लिए टोकन फ्लैग और कार फ्लैग से सर्वाधिक रकम जुटाकर शिक्षक कल्याण कोष में जमा करने पर मिला है।

धन संग्रह में नालंदा नंबर वन
धन संग्रह में नालंदा सूबे में अव्वल हैा इधर, जिले के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने इस सफलता को श्रेय अपने तमाम कर्मचारियों, पदाधिकारियों व शिक्षकों के साथ सरकारी और निजी विद्यालयों के संचालकों को दिया है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों के मेहनत और प्रयास से ही जिला सूबे में अव्वल हुआ है। इसलिए यह मेरा नहीं तमाम शिक्षा जगत के लिए गर्व की बात है।

लोगों ने डीएओ को दी बधाई
इधर डीईओ मनोज कुमार के दफ्तर पहुंचते ही पदाधिकारियों और कर्मचारियों के साथ भारतीय स्वतंत्र शिक्षण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत मानस सहित तमाम निजी विद्यालय के संचालकों ने उन्हें बुके देकर तथा फूल मालाओं से लाद दिया और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। स्वागत करने वालों में भारत मानस के अलावा रंजीत कुमार, विकास कुमार, विपिन कुमार, अरविन्द प्रसाद, राकेश प्रभाकर, राम अकबाल, मुनव्वर आलम आदि सदस्य उपस्थित थे।

20 में से तीन टीचर नालंदा के
समारोह में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar)ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए 20 शिक्षकों को सम्मानित किया । उसमें तीन शिक्षक नालंदा जिला हैं. मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान पाने वालों में सुनैना कुमारी हैं जो आदर्श मध्य विद्यालय चंडी में प्रखंड शिक्षिका हैं, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, हसनपुर, बिहारशरीफ की शिक्षका कविता प्रवीण और किसान उच्च विद्यालय धरहरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. गणेश शंकर पाण्डेय को भी सम्मानित किया गया

ये शिक्षक किए गए सम्‍मानित
1. डॉ.नम्रता आनंद (नगर शिक्षिका, मध्य विद्यालय, सिपारा, पटना)
2. शालिनी सिन्हा (प्रधानाध्यापक, राजकीय आदर्श बालक मध्य विद्यालय, यारपुर, पटना)
3. कुमारी खुशबू कुशवाहा (शिक्षिका, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, इनरवा पूरब, मधुबनी)
4. सुनैना कुमारी (प्रखंड शिक्षिका,आदर्श मध्य विद्यालय, चंडी, नालंदा)
5. सबीहा फैज (प्रधानाध्यापक, इंटरस्तरीय उर्दू बालिका उच्च विद्यालय, असानंदपुर, भागलपुर)
6. डॉ. अभय कुमार रमण (सहायक शिक्षक, राजकीय बुनियादी विद्यालय, पिपराकोठी, पूर्वी चंपारण)
7. डॉ. गणेश शंकर पाण्डेय (प्रभारी प्रधानाध्यापक, किसान उच्च विद्यालय, धरहरा, नालंदा)
8. संत कुमार सहनी (प्रधानाध्यापक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, खरमौली फजिलपुर, बेगूसराय)
9. मनोज कुमार यादव (प्रधानाध्यापक, मध्य विद्यालय, बेरवास, सीतामढ़ी)
10. अवधेश पासवान (प्रधानाध्यापक, महावीर सिंह मंदरौनी इंटर स्तरीय विद्यालय चापरहाट, भागलपुर)
11. डॉ. देवेन्द्र सिंह (शिक्षक, प्लस-टू जिला स्कूल, गया)
12. जितेन्द्र सिंह (प्रधानाध्यापक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, अहवर, मझरिया, पश्चिम चंपारण)
13. ललिता कुमारी (शिक्षिका, मध्य विद्यालय, बानटोला, कसबा, पूर्णिया)
14. सत्यनारायण राय (प्रधानाध्यापक, राजकीय मध्य विद्यालय, बनचौरी, सीतामढ़ी)
15. संगीता कुमारी (शिक्षिका, नीना सिन्हा प्रोजेक्ट बालिका उच्चतर विद्यालय, मंझौलिया इस्टेट, बथनाहा, सीतामढ़ी)
16. अमरनाथ त्रिवेदी (प्रधानाध्यापक, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बैगरा, मुजफ्फरपुर)
17. मो.सनाउल्लाह शाह (प्रभारी प्रधानाध्यापक, रेलवे प्रवेशिका प्लस-टू विद्यालय, नरकटियागंज, पश्चिम चंपारण)
18. बबीता कुमारी (शिक्षिका, मध्य विद्यालय, सरायगढ़, सुपौल)
19. सुमन सिंह (प्रधानाध्यपिका, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, चंदन, बांका)
20. कविता प्रवीण (शिक्षिका, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, हसनपुर, बिहारशरीफ, नालंदा)

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…