प्रचंड ठंड: पटना,गया और शेखपुरा से भी ठंडा नालंदा, जानिए आज का न्यूनतम तापमान

0

नालंदा समेत बिहार में प्रचंड ठंड पड़ रही है । पिछले 48 घंटे के भीतर 6 डिग्री तक न्यूतनम तापमान नीचे गिरा है। आज यानि गुरुवार को नालंदा जिला में न्यूनतम तापमान गिरकर 7 डिग्री तक पहुंच गया. जबकि बुधवार को नालंदा जिले का तापमान 9 डिग्री रिकार्ड किया गया था

पटना, गया और शेखपुरा में ठंड
अगर गुरुवार को न्यूनतम तापमान की बात करें तो पटना, शेखपुरा,नवादा और गया में तापमान नालंदा से ज्यादा रहा। नालंदा में जहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तो वहीं, पटना, गया, नवादा और शेखपुरा में 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

सोमवार से ही कनकनी
ऐसे तो लोग सोमवार की रात से ही लोग कनकनी का अहसास कर लगे हैं। धूप में भी गर्मी घटी है। लिहाजा, जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड मुख्यालयों में ठंड बढ़ी है। लोग कनकनी का अधिक अहसास कर रहे हैं।
पिछले 7 दिनों का न्यूनतम तापमान
12 दिसंबर 14 डिग्री
13 दिसंबर 17 डिग्री
14 दिसंबर 16 डिग्री
15 दिसंबर 15 डिग्री
16 दिसंबर 14 डिग्री
17 दिसंबर 11 डिग्री
18 दिसंबर 09 डिग्री
19 दिसंबर 07 डिग्री

अभी और गिरेगा तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक ठंड और बड़ गई है। जिले में बढ़ रही ठंड के बीच लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। सर्दी-जुकाम से लोग परेशान हैं। कईयों को ठंड लग गई है। गले में भी खरास है। ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब-गुरबा लोग ठंड से परेशान हैं। स्कूल आते-जाते बच्चों को यह काफी परेशान कर रही है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…