मैट्रिक रिजल्ट- 20 जून को नहीं, अब 26 जून को आएंगे नतीजे

0

बिहार बोर्ड के दसवीं के नतीजे कल यानि बुधवार 20 जून को नहीं बल्कि 26 जून को जारी किये जाएंगे। नालंदा लाइव को मिली जानकारी के मुताबिक 26 जून को दोपहर साढ़े ग्यारह बजे रिजल्ट जारी किए जाएंगे। मैट्रिक के रिजल्ट की घोषणा बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा करेंगे। इस मौके पर शिक्षा विभाग के प्रधानसचिव आरके महाजन और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहेंगे। परीक्षार्थी अपने नतीजे biharboard.ac.in पर देखें सकेंगे।

इसे भी पढ़िए-वाह रे बिहार बोर्ड- स्ट्रॉंग रूम से 43 हजार कॉपियां गायब
कॉपी गायब होने का असर रिजल्ट पर नहीं
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने साफ किया है कि गोपालगंज में मैट्रिक कॉपी गायब होने से मैट्रिक के रिजल्ट पर कोई असर नहीं होगा। साथ ही टॉपरों की सूची पर भी कोई असर नहीं होगा। आपको बता दें कि गोपालगंज के गर्ल्स कॉलेज से करीब 43 हजार कॉपियां गायब है। इस मामले में प्रिंसिपल और नाइट गार्ड को गिरफ्तार किया गया है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …