शराबी भतीजे ने कुदाल से चाचा को मार डाला

0

नालंदा थाना के पनहेस्सा गांव में  कलयुगी भतीजे ने कुदाल के पासा से पीट-पीटकर चाचा को मार डाला। मृतक की पहचान बच्चू मांझी के रूप में की गई। गांव वालों के मुताबिक प्रेमन मांझी शराब के नशे में धुत होकर हंगामा कर रहा था। चाचा बच्चू मांझी उसे समझाने गये तो वो उनसे उलझ गया। बात बढ़ी तो गुस्से में आकर प्रेमन ने कुदाल के पासा से पीट पीटकर उनकी जान ले ली। मृतक के दोनों लड़के ईंट भट्ठे पर रहकर मजदूरी करते हैं। मृतक की पत्नी राजो देवी ने आवेदन में लिखा है कि प्रेमन ने कुदाल के पासा से उसके सामने ही पीट पीटकर उसके पति की हत्या कर दी। उसके पति अपने शराबी भतीजे को समझाने का प्रयास कर रहे थे। हत्या करने के बाद प्रेमण सपरिवार घर में ताला लगा कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि घटना की मुख्य वजह शराब है। गांव में आसानी से चुलौआ शराब मिल जाती है। उधर, पुलिस मामले की जांच कर रही है

 

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In राजगीर

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …