
नालंदा जिला के बिंद थाना इलाके में मिली सिरकटी लाश की पहचान हो गई है। लड़की नालंदा जिला की रहने वाली है। लड़की के परिजनों ने कपड़े, जूते और हाथ में पहनी बाली की मदद से उसकी पहचान की। लड़की का नाम सुलेखा कुमारी है और वो सिलाव के रहने वाले तपेश्चर चौधरी की बेटी थी। सिरकटी लाश की खबर सुनते लड़की के पिता और मौसी बिंद पहुंचे और शव की पहचान की। युवती कुछ दिन पहले सुलेखा अपने ननिहाल फतुहा गई थी और तीन जून से लापता थी। पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया है। आपको बता दें कि बिंद थाना के खलसा-नीरपुर गांव के गोबरिया खंधा के एक कुएं से एक लड़की की लाश मिली थी। जिसमें लड़की का सिर गायब था। लाश देखकर लग रहा था कि पहले बेरहमी से लड़की के सिर को काटा गया है। उसके बाद उसके धड़ को एक बोरा में बंद कर कुआं में फेंक दिया गया था।
चरवाहों ने देखा था शव
गोबरिया खंधा में चरवाहे पशुओं को चरा रहे थे। उसी दौरान उन्हें तेज बदबू महसूस हुई। बदबू कुएं से आ रही थी। चरवाहों ने झांक कर देखा तो कुएं में एक प्लास्टिक के बोरे में कुछ बंद दिखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बिंद पुलिस वहां पहुंच गई
घंटों मशक्कत के बाद निकाला गया शव
कुएं से बंद बोरे को निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। तेज बदबू के कारण कोई भी कुएं में उतरने को तैयार नहीं हो रहा था। इसके बाद कुछ लोग कुएं में उतरे और बोरे में रस्सा बांधकर शव को निकाला गया
इसे भी पढ़िए-कहां लड़की की सिरकटी लाश मिली से सनसनी.. जानिए