राजगीर में चोरो का आतंक ,एक ही रात दो मकानों को बनाया निशाना

0

राजगीर थाना इलाके के बेलौर गांव में शुक्रवार की रात बदमाशों ने दो घरों में लाखों के संपत्ति की चोरी कर ली। घटना को अंजाम शातिर बदमाशों द्वारा दिया गया है।

घर में सोए थे परिवार ,चोरी की भनक तक नहीं

एक घर में परिवार के लोग साए थे, जिन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी। दूसरी घटना ताला लगे घर में दिया गया। यहां से पहले घर से चोरी हुआ खाली बक्सा भी मिला।
बदमाशों ने पहले सतेंद्र सिंह उफ्र कारू सिंह के घर में घटना को अंजाम दिया। परिवार के लोग अलग-अलग कमरे में सोए थे। जहां छत के रास्ते दाखिल हो बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। सुबह नींद खुलने पर घर के सदस्यों की नजर सिढ़ी पर गिरे कपड़े पर गई। तब परिवार को घर में चोरी की भनक मिली। पीड़ित की मानें तो बदमाश 40 हजार रुपया नकदी, सोने की तीन चेन, कर्णबाली, दो लॉकेट, एक झुमका व चोदी की पायल बदमाश ले गए। चोरी गई संपत्ति की अनुमानित कीमत दो लाख से अधिक बताई जा रही है। दूसरी घटना को अंजाम बदमाशों ने पड़ोसी स्व. उपेंद्र सिंह के घर का ताला तोड़ कर दिया। गृहस्वामी की पत्नी सुशीला देवी परिवार समेत पटना में रहती हैं। जिसका फायदा उठाते हुए बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। यहां से दस हजार नकदी और एक लाख के जेवर चोरी होने की बात ग्रामीण कह रहे हैं। सतेंद्र सिंह से चोरी हुआ तीन खाली बक्सा महिला के घर में फेंका था। ग्रामीण आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि बदमाश खाली मकान में बक्से से सामान निकाल, उसे फेंक कर भाग निकले।

जानिए क्या कहा थानाध्यक्ष ने

राजगीर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत नहीं मिली है। सूचना के बाद पुलिस जांच में जुटी है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In राजगीर

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…