
नालंदा-गिरियक रोड पर रफ्तार का कहर देखने को मिला। बेकाबू स्कॉर्पियो ने एक बाइक सवार को कुचल दिया। जिसमें बाइक सवार अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अभिषेक कुमार सिलाव के भगवानपुर गांव का रहने वाला था। अभिषेक मलमास मेला देखने राजगीर गया था और वहीं से वापस अपने घर भगवानपुर के लिए लौट रहा था। जबकि स्कॉर्पियो बिहारशरीफ से गिरियक की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही अभिषेक नालंदा-गिरियक रोड पर विंडीडीह गांव के पास पहुंचा। वैसे ही दूसरी ओर से आ रही स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। जिसमें मौके पर ही अभिषेक की मौत हो गई।जबकि टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो भी पलट गया। जिसमें स्कॉर्पियो सवार लोग जख्मी हो गए। हादसे के बाद गुस्साए गांव वालों ने सड़क जाम कर दिया। जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस की टीम वहां पहुंची। लेकिन गांव वाले मुआवजे की मांग पर अड़े थे। जिसके बाद बीडीओ ने मुआवजे के रुप में बीस हजार रुपए का चेक दिया। जिसके बाद गांव वालों ने जाम हटाया