नालंदा जिला में कहां से जब्त हुआ शराब का जखीरा.. जानिए

0

पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद नालंदा जिला में शराब की तस्करी जोरों पर है। आए दिन कहीं न कहीं से शराब की बड़ी खेप जब्त होती है। ताजा वाक्या कतरीसराय थाना  के नकटीसराय मोड़ के पास की है। जहां पुलिस ने शराब से लदी एक पिकअप वैन जब्त की। साथ में दो बाइक भी बरामद हुई। पिकअप वैन पर करीब आठ लाख रुपये कीमत की शराब लदी थी। पुलिस ने हरियाणा निर्मित 65 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की है। हालांकि धंधेबाज भागने में सफल रहे। पुलिस जब्त गाड़ियों के आधार पर शराब के धंधेबाजों तक पहुंचने की कोशिश में लगी है। लोगों की माने तो शराब के धंधेबाज इस बड़ी खेप को कहीं ठिकाने लगाने की कोशिश में लगे थे, लेकिन पुलिस के आ जाने से उन्हें शराब छोड़कर भागना पड़ा। कतरीसराय के थानाध्यक्ष  आलोक कुमार के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने वैन का पीछा किया था। जिसके बाद धंधेबाजों ने गाड़ी और बाइक छोड़कर भाग खड़े हुए। अब गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In राजगीर

Leave a Reply

Check Also

नालंदा में 10 ठिकानों पर NIA की छापेमारी.. ज्वेलरी शॉप और गन हाउस पर कार्रवाई

नालंदा जिला में NIA की बड़ी कार्रवाई हुई है.. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और बिहार ATS ने …