
बिहार के शेखपुरा में सरकारी अस्पताल में ड्यूटी के दौरान एक डॉक्टर की मौत हो गई. मामला शेखपुरा जिले के घाटकुसुम्भा प्रखंड की है ।
ड्यूटी के दौरान हर्ट अटैक
बताया जा रहा है कि घाटकुसुम्भा प्रखण्ड के प्रखण्ड चिकित्सा पदाधिकारी और पीएचसी प्रभारी डॉ रामजी तांती का दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया. बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान डॉ रामजी तांती के सीने में दर्द की शिकायत हुई.
पीएमसीएच किया गया था रेफर
डॉ. रामजी तांती के सीने में दर्द होने के बाद उन्हें आनन फानन में शेखपुरा के सदर अस्पताल में लाया गया। जहां उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। लेकिन शेखपुरा के पटना जाते वक्त रास्ते में ही डॉ. राम तांती की मौत हो गई। वे लगभग 57 साल के थे ।