शेखपुरा जिलावासियों के लिए खुशखबरी.. पहली बार हवाई नक्शा तैयार

0

शेखपुरा जिला वासियों के लिए अच्छी खबर है । शेखपुरा जिला के  314  गांवों का हवाई नक्शा तैयार कर लिया गया है । शेखपुरा जिला में ये पहली बार हुआ है कि जिले के भूभाग का हवाई नक्शा तैयार किया गया है। शेखपुरा के डीएम योगेंद्र कुमार ने प्राइवेट कंपनियों के साथ मिल कर सभी जोतदारों के भूमि का त्रुटि रहित नक्शा बनाने का निर्देश दिया  है। इसके लिए डीएम योगेंद्र कुमार ने खुद  भूमि बंदोबस्त अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में डीडीसी निरंजन कुमार झा, समीर कुमार सहित इस कार्य में लगे निजी कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे. हवाई सर्वेक्षण के बाद सभी भूमि का सत्यापन कार्य भी पूरा कर लिया गया. जिले के 82 गांवों में खानापुरी यानी भूमि का विस्तृत ब्योरा जमा करने का काम शुरू किया गया था. यह काम जिले के 42 गांवों में पूरा कर लिया गया. शेष 40 गांवों मं भी यह काम जल्द पूरा करने को कहा गया है. इस काम के दौरान डीएम ने निजी कंपनी के अधिकारी को भी खेतों की मेड़ पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया है. जिलाधिकारी ने जिले में भूमि का ब्योरा में दावा आपत्ति के लिए जाने वाले पपत्र सात का शीघ्र निबटारा कर प्रपत्र आठ जारी करने को कहा है.

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In शेखपुरा

Leave a Reply

Check Also

नालंदा में 10 ठिकानों पर NIA की छापेमारी.. ज्वेलरी शॉप और गन हाउस पर कार्रवाई

नालंदा जिला में NIA की बड़ी कार्रवाई हुई है.. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और बिहार ATS ने …