‘मुड़कटवा पुल’ मामले में 5 सुपारी किलर गिरफ्तार.. जानिए पूरा मामला

0

नालंदा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मुड़कटवा पुल के पास हुए शंभु सिंह हत्याकांड में शामिल 5 आरोपियों को धर दबोचा है। जिसमें बहादूर बिंद और फिरोज नट भी शामिल है

पांच सुपारी किलर गिरफ्तार
नालंदा पुलिस ने शंभू सिंह हत्याकांड में शामिल पांच सुपारी किलर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में बहादुर बिंद,फिरोज नट,हरि बिंद,मुन्ना नट और लालदेव बिंद शामिल है. ये सभी चंडी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं.

मुख्य आरोपी फरार
बिहारशरीफ के सदर डीएसपी इमरान परवेज ने बताया कि मुख्य आरोपी ने शंभू सिंह की हत्या के लिए इन पांचों आरोपियों को सुपारी दी थी। जिसके बाद इन लोगों ने गोली मारकर शंभू सिंह की हत्या कर दी थी . इस मामलें में सात में से 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और बाकी दो की तलाश कर रही है

क्या है शंभू सिंह हत्याकांड
12 जून को तेलमर थाना क्षेत्र के मुड़कटवा पुल के पास शंभू सिंह की हत्या कर दी गई थी। शंभू सिंह भेड़िया गांव के रहने वाले थे . वे गांव के ही एक युवक सन्नी के साथ हरनौत बाजार जा रहे थे। बाइक भी सन्नी की थी। जब शंभू सिंह चिरैयापर के मुड़कटवा पुल के पास पहुंचे तो उनपर अपराधियों ने पहले लाठी से हमला किया. जिसके बाद बाद सन्नी बाइक छोड़कर भाग गया. बाद में बदमाशों ने गोली मारकर शंभू सिंह की हत्या कर दी थी

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In अपराध

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…