
नालंदा जिला में एक अजीबोगरीब वाक्या सामने आया है. जिस गुरुजी को छात्रा की भविष्य बनाने की जिम्मेदारी सौंपी थी. वो गुरुजी ही गुरुघंटाल निकले. अपने आप में शायद ये पहला वाक्या है. जब किसी टीचर ने अपनी ही छात्रा का अपहरण कर लिया हो और बदले में उसके परिजनों से 5 लाख की फिरौती मांगी हो. लेकिन ऐसा हुआ है । हालांकि पुलिस ने 24 घंटे के भीतर फिरौती के लिए अपहृत छात्रा को न केवल सकुशल बरामद कर लिया, बल्कि शिक्षक को गिरफ्तार भी कर लिया।
क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि 10वीं की छात्रा पीहू कुमारी को उसके ही शिक्षक और उसके दोस्तों ने अपहरण कर लिया गया. एवज में छात्रा के परिवारवालों से 5 लाख की फिरौती मांगी जा रही थी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की.
इसे भी पढ़िए-नालंदा में युवक की निर्मम हत्या, पत्थर से कूचा और आंखें फोड़ दी.. क्या आप पहचानते हैं
छात्रा शेखपुरा से बरामद
नालंदा पुलिस की टीम ने छात्रा को शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय थाना इलाके के सुगिया गांव से सकुशल बरामद कर लिया है। अपहरणकर्ता शिक्षक नवादा जिले के वारसलीगंज थाना इलाके के पैंगरी निवासी हीरा प्रसाद के पुत्र मनीष को भी गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस को देखते ही उसका दोस्त मौके से फरार हो गया।