बच्ची के साथ कर रहा था दुष्कर्म.. लोगों ने दरिंदे को पीट-पीट कर मार डाला

0

राजधानी पटना में लोगों ने एक दरिंदे को पीट-पीटकर मार डाला. दरिंदे पर 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

क्या है पूरा मामला
मामला राजधानी पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र की है. जहां सुबह चार बजे आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी की जमकर पिटाई की गयी. जिसका इलाज के दौरान मौत हो गया. पुलिस ने इस मामले में दो केस दर्ज किए हैं. एक पीड़िता की मां के बयान पर दुष्कर्म और दूसरी भीड़ द्वारा पीट-पीटकर मार डालने का मामला

इसे भी पढ़िए- मनीष मौत विवाद: सत्याग्रह पर घरवाले.. डॉक्टरों ने दी हड़ताल की धमकी

मां के साथ सो रही थी बच्ची
पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि बस्ती में बनी झोंपड़ी में वो बेटी को लेकर सो रही थी, सुबह अचानक चार बजे के करीब नींद खुली तो देखा की बच्ची नहीं थी. वो खोजने लगी. तभी बस्ती की एक महिला ने बताया कि बच्ची को एक युवक ले गया है. पीड़िता ने शोर मचाते हुए बस्ती के लोगों को एकत्र किया.

इसे भी पढ़िए-खुशखबरी.. ग्रेटर पटना का खाका तैयार.. 3 साल में बदल जाएगी राजधानी की तस्वीर

लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला
पीड़िता की मां का कहना है कि 30 साल का टुनटुन मांझी सोयी बच्ची को मुंह दबा कर ले गया और गलत कार्य किया. इसके बाद खोजबीन करते हुए आरोपित युवक को बस्ती के लोगों ने पकड़ लिया और लाठी, डंडा और लात-घूंसे से पीट-पीट कर आरोपित को अधमरा कर दिया. इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपित को भीड़ से छुड़ा कर जख्मी अवस्था में पीएमसीएच भेजा. वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी.

इसे भी पढ़िए-पटना चिड़ियाघर (Patna Zoo) घूमनेवालों के लिए खुशखबरी.. अब उठा पाएंगें मुफ्त 

अगमकुआं के थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार के मुताबिक आरोपी टुनटुन मांझी झुग्गी के पास ही अकेले रहता था, वो कूड़ा-कचरा चुन कर बेच अपना जीवन गुजारता था. पुलिस की मानें तो मृतक के परिवार के लोग अभी सामने नहीं आये हैं. शव को पोस्टमार्टम करा 72 घंटे सुरक्षित रखा जायेगा.

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In अपराध

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …