ड्यूटी पर दारोगा ने पूछा- क्यों घूम रहे हो, बदमाश ने मार दी गोली.. जानिए पूरा मामला

0

बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था का अंदाजा आप ऐसे लगा सकते हैं कि जब एक दारोगा ने ड्यूटी के दौरान बदमाशों से पूछा कि रात में इधर क्यों घूम रहे हो ? तब बदमाशों ने दारोगा को गोली मार दी. दारोगा की हालत गंभीर है. उसे इलाज के लिए पटना के PMCH में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है.

क्या है पूरा मामला
मामला पटना जिला के बाढ़ की है. जहां शनिवार देर रात GRP के दारोगा विपिन कुमार सिंह बाढ़ रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी कर रहे थे। स्टेशन परिसर में एक दुकान खुली थी। दारोगा ने ज्यादा रात होने की वजह से दुकानदार को दुकान बंद करने के लिए कहा। तभी कुछ बदमाश वहां पहुंच गए। दारोगा ने उनसे पूछा कि इतनी रात को स्टेशन पर क्यों घूम रहे हो, अपने-अपने घर जाओ?

बदमाशों ने दारोगा को मार दी गोली
सवाल पूछने पर बदमाश ने कहा कि आप पूछने वाले कौन हो. जिसके बाद दोनों के बीच बहस होने लगी. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया. इसी दौरान दारोगा थाने में फोन कर पुलिसकर्मियों को बुलाने लगे। तभी अचानक एक बदमाश ने उन्हें गोली मार दी। गोली दारोगा के पंजरे में लगी है।

ख़तरे से बाहर हैं दारोगा
गोली की आवाज सुनते ही GRP थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायल दारोगा को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद PMCH रेफर कर दिया। हालांकि, दारोगा की हालत खतरे से बाहर है।

छह महीने पहले ही हुई है पोस्टिंग
बताया जा रहा है कि छह महीने पहले ही सब इंस्पेक्टर विपिन कुमार सिंह की पोस्टिंग बाढ़ GRP में हुई थी। इससे पहले वे पटना सिटी और पटना जंक्शन में तैनात थे। बताया जा रहा है कि स्टेशन परिसर में रोजाना असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। विपिन कुमार सिंह ने पहले भी कई बदमाशों को स्टेशन परिसर में नहीं आने की चेतावनी दी थी। आशंका है कि बदमाशों ने इसी कारण घटना को अंजाम दिया है।

बिहार पुलिस एसोसिएशन ने जताया विरोध
बिहार पुलिस एसोसिएशन ने दारोगा विपिन कुमार सिंह को गोली मारने का कड़ा विरोध जताया है. एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा है कि कानून के दायरे में रहकर पुलिस को अपराधियों को करारा जवाब देना चाहिए। अपराधियों को उनकी भाषा में ही समझाना जरूरी है

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In अपराध

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…