
राजद (RJD) ने राज्यसभा चुनाव को लेकर अपने दोनों उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने दोनों उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की. जिसमें प्रेमचंद गुप्ता और अमरेंद्रधारी सिंह का नाम शामिल है। प्रेमचंद गुप्ता का नाम संभावित था, लेकिन अमरेंद्रधारी सिंह की कोई चर्चा नहीं थी।
Rashtriya Janata Dal's Bihar President Jagdanand Singh: Prem Chand Gupta and Amarendra Dhari Singh to be RJD's Rajya Sabha candidates from Bihar pic.twitter.com/22qOM5Yklo
— ANI (@ANI) March 12, 2020
धनकुबेर हैं अमरेंद्र धारी सिंह
अमरेंद्र धारी सिंह पटना के दुल्हिन बाजार इलाके के रहने वाले हैं उनका रियल एस्टेट और केमिकल सेक्टर में बड़ा कारोबार बताया जा रहा है. अमरेंद्र धारी सिंह भूमिहार जाति से आते हैं और वो बिहार के पूर्व डीजीपी अभयानंद के बेहद करीबी माने जाते हैं. अभयानंद की तरफ से चलाए जाने वाले सुपर थर्टी को भी अमरेंद्र धारी सिंह ने फाइनेंस किया था.वो आरजेडी से जुड़े हुए नहीं हैं. वे फैसल अली की जगह राज्यसभा में जाएंगे
लालू के करीबी हैं प्रेमचंद्र गुप्ता
प्रेमचंद गुप्ता भी बड़े कारोबारी हैं और लालू यादव के काफी करीबी माने जाते हैं. वे मनमोहन सिंह की सरकार में मंत्री भी रहे हैं।