
बिहारशरीफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिहारशरीफ पुलिस ने मोगलकुआं डाकबंगला रोड से जिन तीन लोगों को पकड़ा था वो सिंदूरिया गैंग के सदस्य निकले। पुलिस ने इन तीनों को एक्सिस बैंक एटीएम से पकड़ा था । लेकिन पूछताछ में ये तीनों शातिर लगातार पुलिस को गुमराह कर रहा था । तीनों बदमाश बार-बार पुलिस को गलत नाम पता बताकर गुमराह कर रहा था । बाद में जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो तीनों ने अपनी पहचान बताई । ये तीनों सिंदूरिया गैंग के सदस्य हैं। ये तीनों नालंदा जिले के बाहर के रहनेवाले हैं । ये यहां आकर वारदात को अंजाम देते हैं । पुलिस ने इनकी पहचान वैशाली जिले के दिग्घी गांव के अभि पांडे उर्फ विक्की, दीपक पांडे और सूरज पांडे के रूप की । उनके पास से बाइक और मोबाइल मिले हैं उसे भी जब्त कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि 10 अप्रैल को इन लोगों ने दानापुर में लूट की वारदात को अंजाम दिया था । जिसकी तस्वीरें सीसीटीवी में भी कैद हो गई थी ।
इसे भी पढ़िए- पुलिस ने फेंका जाल.. हाईप्रोफाइल तीन चोर गिरफ्तार
कैसे देता था वारदात को अंजाम
ये तीनों वैशाली जिले का रहने वाले हैं। नालंदा जिले में अलग-अलग जगहों पर जाकर ये लोग ग्राहकों की रेकी करता है। इनके निशाने पर बैंक से पैसा निकालने वाले मोटे ग्राहक होते हैं । उनमें से भी जो बुजुर्ग और महिलाओं होती हैं वो इनके सॉफ्ट टारगेट होते हैं। मोटी रकम निकाल रहे वृद्ध और महिलाओं की जानकारी पाकर वो साथियों को फोन कर देता था। जिसे बाद उसके सहयोगी लूट को अंजाम देते थे।
क्या है सिंदूरिया गैंग
सिंदूरिया गैंग वैशाली के बदमाशों का एक ग्रुप है। जो लूट की को वारदात को अंजाम देते हैं। इनके परिजन दिखावे के लिए फेरी का काम करते हैं। ये लोग अपने जिले के बाहर वारदात को अंजाम देते हैं और फिर अपने जिले लौट जाते हैं। पुलिस की मानें तो इसमें इनके स्थानीय सहयोगी भी होते हैं । लेकिन किसी भी स्थानीय को इस मामले में अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है ।
कौन सिंदूरिया गैंग का सरगना
वैशाली का रहनेवाला अभि पांडे उर्फ विक्की इस गैंग का सरगना है । विक्की अभी हाल में ही छपरा जेल से छूटा है । उसके उपर कई जिलों में पहले से भी केस दर्ज है । इसके अलावा दीपक पांडे और सूरज पांड भी इसी गैंग का सदस्य है।
उधर, इसकी गिरफ्तारी के बाद दानापुर पुलिस भी बिहारशरीफ पहुंची है और इसे अपने साथ ले जा रही है। दानापुर के थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह के मुताबिक 10 अप्रैल को इन बदमाशों ने वहां से मोटी रकम लूटी थी। इनकी तस्वीर में सीसीटीवी कैमरे में कैद है। विक्की हाजीपुर सदर के विशुनपुर बालाधारी का रहने वाला है। कई बार जेल जा चुका है। तीनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी।