
नालंदा जिला वालों के अच्छी ख़बर है. अब आपको सब्जी खरीदने के लिए बाजार समिति या मंडी पर जाने की जरुरत नहीं होगी. न ठेले या सब्जी वालों से मोलभाव करने की जरूरत होगी. क्योंकि सरकार अब आपके घर सब्जी पहुंचाएगी. जी हां, बिहार सरकार ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है. चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद ये शुरू हो जाएगा.
क्या है योजना
दरअसल, बिहार सरकार, भारत सरकार के कंफेड की तर्ज पर सब्जी बिक्री का नेटवर्क खड़ा कर रही है. सहकारिता विभाग ने सभी तैयारियां कर ली है . इसके लिए तीन स्तर पर समिति बन रही है. राज्य स्तर पर फेडरेशन होगा. इसके तहत वैन के जरिए सरकार सब्जी बेचने की शुरुआत करेगी. पहले ये बिहारशरीफ में लागू होगी, इसके बाद राजगीर और हिलसा लागू होगा. फिर इसका विस्तार प्रखंड स्तर पर किया जाएगा
वैन और ठेलों का हो रहा है निबंधन
सूत्रों के मुताबिक ये बताया जा रहा है कि शहर में सब्जी की दुकानें तो खोलेगी ही. साथ ही वैन और ठेला के जरिए भी सब्जी की बिक्री करेगी. इसके लिए ठेलों का निबंधन किया जा रहा है.
पटना में दो महीने पहले शुरू हुई है योजना
इस दिशा में काम भी चल रहा है. पटना में दो महीना पहले से ही सब्जी की बिक्री वैन के माध्यम से शुरू हो गया है. अभी पटना में पांच वैन के माध्यम से सब्जी की बिक्री होती है. इसकी संख्या और बढ़ेगी. अभी एक वैन औसतन तीन क्विंटल सब्जी की बिक्री कर रहा है. जल्द ही ठेला पर भी सब्जी मिलेगी. इसके लिए 111 ठेला का निबंधन भी हो चुका है. विभागीय सूत्रों के अनुसार पटना में 75 वेडिंग जोन बनना है. सभी जोन में सब्जी बिक्री के लिए आउटलेट खुलेगा.
पूरे राज्य में रिटेल आउटलेट खोलने की भी योजना है.
पटना में मिले बेहतर रिस्पांस से उत्साहित होकर सहकारिता विभाग नालंदा, बेगुसराय, समस्तीपुर और वैशाली में रिटेल आउटलेट खोलेगा. इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है । यानि जल्द ही आपको सब्जी के लिए दुकानवालों से सब्जी के लिए मोलभाव करने की जरूरत नहीं रहेगी. बल्कि सरकारी कीमतों पर हरी और सस्ती सब्जी खाने को मिलेगा.