
नालंदा जिले के नगरनौसा- डियामां सड़क अंतर्गत जलालपुर गांव के पास एक पिकअप में अचानक आग लग गई। जिससे गाड़ी भी जल गई। समय रहते ही ड्राइवर गाड़ी से निकल गया । जिससे उसकी जान बच गई । पिकअप वैन पर नेवारी यानी पुआल लदा था । पिकअप वैन खपुरा से नगरनौसा आ रही थी। आग की सूचना तत्काल फायर बिग्रेड को दी गई लेकिन तब तक पूरी गाड़ी जल चुकी थी । आग कैसे लगी इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है।