रात में महिला की गोली मारकर हत्या, पति ने भागकर बचाई जान.. जानिए पूरा मामला

0

नालंदा जिला में अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी. जबकि मृतका का पति भागकर अपनी जान बचाई. मामला हिलसा थाना क्षेत्र के मलामा गांव की है . परिजनों ने सरकारी पोखर पर कब्जा जमाने के विवाद में पूर्व मुखिया और उनके बेटे पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

क्या है पूरा मामला
सियाशरण पासवान अपनी पत्नी मालती के साथ विवादित पोखर के बगल में खेत पटा रहे थे। करीब नौ बजे रात को वहां छह-सात हथियारबंद बदमाश पहुंच गये और ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे। सियाशरण ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचायी। पत्नी को बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर दिया। गोलियों की आवाज सुनकर लोग घरों में दुबक गये। गोली की आवाज शांत हुई तब ग्रामीण निकले और खून से लथपथ मालती को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाये। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर किया गया। पटना ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गयी।

गांव बना छावनी:
गोलीबारी की सूचना पर डीएसपी के साथ थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, अपर थानाध्यक्ष अशोक कुमार दलबल के साथ गांव पहुंचे। एहतियातन गांव को छावनी के रूप में तब्दील कर दिया गया।

पोखर की जमीन पर कई लोगों की है नजर:
ग्रामीणों की माने तो मलामा गांव के दक्षिण सरकारी जमीन पर बने पोखर पर कई लोगों की नजर है। मलामा के अलावा यारपुर गांव के लोग भी ताक में लगे हैं। पूर्व में भी कई बार मारपीट व मुकदमेबाजी हो चुकी है। यारपुर गांव निवासी पूर्व मुखिया भी इसपर कब्जा जमाना चाहते हैं।

मृतका की बहू ने लगाये आरोप:
मृतका की बहू ने आरोप लगाया कि पूर्व मुखिया व उनके पुत्र ने ही हत्या की है। कुछ दिन पहले पोखर के पास ही बच्चों के झगड़े के बाद उनसे विवाद हुआ था। दोनों तरफ से मुकदमा हुआ था। पुलिस ने एकपक्षीय कार्रवाई की। इससे बदमाशों का हौसला बुलंद हो गया और हत्या कर दी।

मिली शराब की बोतल और गिलास:
घटनास्थल के थोड़ी ही दूर पर शराब की बोतल व प्लास्टिक के पांच गिलास मिले हैं। लोगों का कहना है कि पूर्व मुखिया ने पोखर में मछली का जीरा डाला है। इस वजह से पोखर के पास उनलोगों का जमावड़ा लगा रहता था। लोगों का आरोप है कि शराब पीने के बाद बदमाशों ने हत्या की है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In हिलसा

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…