
कोरोना वायरस ने भारतीय रेल की रफ़्तार पर ब्रेक लगा दिया है। 24 घंटे के लिए ट्रेन सेवा को बंद कर दिया गया है।
रात 10 बजे से रात 10 बजे तक बंद
शनिवार को रात 10 बजे से रविवार रात 10 बजे तक देश भर में सभी ट्रेन सेवा को बंद कर दिया गया है।यानी 24 घंटे तक कोई ट्रेन नहीं चलेगी। भारतीय रेलवे ने ये फैसला जनता कर्फ्यू को देखते हुए लिया है।
गंतव्य तक पहुचेगी ट्रेन
लेकिन जो ट्रेन शनिवार रात 10 बजे से पहले खुलेगी वो चलती रहेगी। यानी वो अपने गंतव्य तक पहुचेगी। वो रास्ते में खड़ी नहीं रहेगी।
2400 ट्रेन बंद रहेगी
रेल मंत्रालय के इस फैसले की वजह से देश मे 2400 ट्रेन बंद रहेगी। साथ ही मेट्रो सेवा को भी बंद करने का एलान किया है। रविवार को दिल्ली में मेट्रो सेवा बंद रहेगा
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ़्यू लगाने का फैसला किया । इस दौरान लोगों को घरों से बाहर निकलने पर रोक लगा दी गयी है।