बिहार में कोरोना की कहर, 1 और मौत, मरीजों की संख्या 466 हुई

0

बिहार में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना ने सूबे में एक और शख्स की जान ले ली है. जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 3 हो गई है । वहीं, मरीजों की संख्या बढ़कर 466 हो गई है

इसे भी पढ़िए-पटना के लिए कितने बजे खुलेगी ट्रेन और किन किन स्टेशनों पर रुकेगी.. जानिए

54 साल के शख्स की मौत
पटना के एनएमसीएच में भर्ती 54 साल के एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई. मृतक पूर्वी चंपारण के बंजरिया का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वो 20 अप्रैल को मुंबई से लौटा था. वो माउथ और थ्रोरट कैंसर से पीड़ित था और 27 अप्रैल को पटना में भर्ती कराया गया था. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक उसकी मौत हर्ट अटैक से हुई है. इससे पहले दो और लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है. जिसमें एक मुंगेर और दूसरा वैशाली का रहने वाला था

इसे भी पढ़िए-लॉकडाउन के दौरान चलेगी छह स्पेशल ट्रेन, जानिए कहां से कहां तक चलेगी
वहीं दूसरी तरफ शुक्रवार को कोरोना के 41 और पॉजिटिव मरीज मिले। जिसके बाद सूबे में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 466 हो गई. आज जो नए मरीज मिले हैं उसमें मधुबनी में 13, बक्सर में 11, रोहतास में 7, कैमूर में 6 ,कटिहार में 2, नालंदा में 1 और भोजपुर में 1 मरीज मिले हैं.

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Check Also

नालंदा में 10 ठिकानों पर NIA की छापेमारी.. ज्वेलरी शॉप और गन हाउस पर कार्रवाई

नालंदा जिला में NIA की बड़ी कार्रवाई हुई है.. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और बिहार ATS ने …