बिहार में कैबिनेट मंत्री और उनकी पत्नी को हुआ कोरोना.. प्रशासनिक महकमें हड़कंप

0

बिहार में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। आम लोग तो छोड़िए अब खास लोगों को भी कोरोना अपनी चपेट में ले रहा है । बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री और उनकी पत्नी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विनोद सिंह कोरोना पॉजिटिव
नीतीश सरकार के कैबिनेट मंत्री विनोद सिंह और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। दंपति में कोरोना के लक्षण मिलने के बाद के बाद उनके स्वाब जांच के लिए भेजा गया था .जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विनोद कुमार सिंह कटिहार के प्राणपुर से विधायक हैं और नीतीश सरकार में पिछड़ा अतिपिछड़ा कल्याण मंत्री हैं। दोनों पति-पत्नी को इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

स्टाफ का होगा कोरोना टेस्ट
कटिहार के सिविल सर्जन के मुताबिक मंत्री विनोद सिंह के परिवार के साथ साथ उनके स्टाफ और संपर्क में आने वाले अन्य लोगों का भी कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।

अब तक कोरोना की चपेट में कौन कौन
इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह, पूर्व सांसद पुतुल कुमारी और बीजेपी के एक विधायक भी कोरोना के चपेट में आ चुके हैं। हालांकि इनमें से रघुवंश प्रसाद सिंह नौ दिनों में ही कोरोना को मात देकर घर लौट चुके हैं।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …