
इस वक्त एक बुरी खबर आ रही है. पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में कार आने से तीन लोगों की मौत हो गई. हादसा धरहरा पास अवैध रेलवे क्रॉसिंग पार करते वक्त हुआ है
क्या है पूरा मामला
यह घटना धरहरा अवैध रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हुआ है। बताया जाता है कि पटना के रहने वाले सुमित और नीलिमा देवी अपने घर धरहरा जा रहे थे, वहीं रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान कार का पिछला चक्का ट्रैक में फंस गया। उसी वक्त जन शताब्दी ट्रेन तेजी से आई और गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार सभी की मौत हो गई।
बेटी के साथ ससुराल जा रहे थे
पटना-गया रेलखंड के पोठही स्टेशन के नजदीक धरहरा के पास अवैध रेलवे क्रासिंग पार करते समय एक कार पटना-रांची जनशताब्दी की चपेट में आ गयी। इसमें सवार युवक, महिला और एक बच्ची की मौत हो गई। युवक अपनी पत्नी और बेटी के साथ ससुराल पोठही जा रहा था।