नालंदा में फिर मिले कोरोना के 112 नए मरीज, 4 और की मौत

0

नालंदा जिला में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. कोरोना ने जिले में एक बार फिर शतक लगाया है. जिले में 112 नए मरीज मिलने के बाद संक्रमितों की तादाद बढ़कर 1381 हो गई है. जबकि 4 और लोगों की मौत हो गई है.

48 घंटे में 8 की मौत
नालंदा जिला में कोरोना से पिछले 48 घंटे में 8 लोगों की मौत हो गई है. जिससे मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 20 हो गया है. हालांकि स्वास्थ्य विभाग का आंकड़ा मात्र 5 का ही है जिसमें दो नवादा और तीन नालंदा जिले के बताए जा रहे हैं.

इसे भी पढ़िए-कोरोना का कहर: नालंदा में जिला परिषद सदस्य की मौत

टीचर की मौत
अस्थावां प्रखंड के निजामपुर गांव के रहने वाले शिक्षक संजय कुमार की कोरोना से मौत हो गई है. वे बिहार शरीफ के शिवपुरी मोहल्ले में किराए के मकान पर रहते थे और उत्क्रमित मध्य विद्यालय गंजपर में शिक्षक के पद पर तैनात थे. 10 जुलाई से उनकी तबीयत खराब हुई थी. जिसके बाद निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया. स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. जहां उनकी मौत हो गई. मृतक शिक्षक की पत्नी भी नवादा में टीचर हैं

इसे भी पढि़ए-नालंदा में गला रेतकर युवती की हत्या, मौके से चाकू और डिस्पोजल ग्लास बरामद

छड़ कारोबारी की मौत
सोहसराय के सहोखर के रहने वाले छड़ व्यवसायी राजेश रंजन की मौत हो गई. वे पटना एम्स में भर्ती थे. दो दिन पहले उनके बड़े भाई की भी कोरोना से मौत हो गई थी. इनके एक भाई और भाभी अब भी पटना एम्स में भर्ती हैं.

इसे भी पढ़िए-जेडीयू MLC के पति की कोरोना से मौत.. विवादों में रहते थे बिंदी यादव

कहां कितने मरीज मिले
बिहारशरीफ में खंदकपर,डीएम कॉलोनी,झींगनगर, सदर हॉस्पीटल,पटेलनगर,पंडित गली, शेरपुर,गढ़पर और खिदरचक से कोरोना के नए मरीज मिले हैं.

इसे भी पढि़ए-अनंत यात्रा पर निकल गईं कल्पना शर्मा.. छोड़ गईं बस यादें

एकंगरसराय से 7 नए मरीज
एकंगरसराय से कोरोना के 7 नए मरीज मिले हैं. जिसमें तीन पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं.

इसे भी पढ़िए-पटना एयरपोर्ट से गया एयरपोर्ट को जोड़ेगी ये सड़क.. 100 मिनट में सफर तय होगा सफर

राजगीर में 6 नए मरीज मिले
राजगीर में छह नए मरीज मिले हैं. जिसमें आयुद्ध फैक्ट्री से तीन, बंगाली पाड़ा से 1, नई पोखर से 1 और चकपर मुहल्ला से 1 मिला है.

इसे भी पढ़िए-नालंदा में तीन मुखिया होंगे बर्खास्त.. जानिए कहां-कहां के मुखिया का है नाम

और कहां कहां मिले
हरनौत में कोरोना के तीन नए मरीज मिले हैं. इसके अलावा सिलाव, गिरियक के मथुरापुर और हिलसा से 1-1 लोग संक्रमित पाए गए हैं

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …