बिहार में मिले कोरोना के 2297 नए मरीज, 14 लोगों की मौत.. किस जिले में कितने मरीज मिले

0

बिहार में कोरोना का कहर जारी है. सूबे में कोरोना के 2297 नए मरीज मिले हैं. जिसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 59567 हो गई है. जबकि पिछले 24 घंटे में 14 लोगों की मौत हो गई है.

कहां कितने मरीज मिले
स्वास्थ्य विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक रोजाना के तुलना में पटना में कोरोना के कम मरीज मिले हैं. 293 कोरोना के मरीज मिले हैं. वहीं, नालंदा में 84, सारण में 72 नए मरीज मिले हैं. बेगूसराय में 130,बक्सर में 49, भोजपुर में 84 कोरोना के मरीज मिले हैं. मुजफ्फरपुर में 82 कोरोना के मरीज मिले हैं. कटिहार में 137 ,नवादा में 22, रोहतास में 68 कोरोना के मरीज मिले है.

24 घंटे में 14 की मौत
पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 14 लोगों की मौत हो गई है. जिसके बाद सूबे में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 336 लोगों की मौत हो गई है। अकेले पटना में पिछले 24 घंटे में 4 लोगों की जान गई है। पटना में अब तक 49 लोगों की मौत हो चुकी है।

कहां कितने लोगों की मौत
स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़े के मुताबिक भागलपुर में अब तक 30 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हो चुकी है। गया में 23, नालंदा में 20, रोहतास में 19, मुंगेर में 17, मुजफ्फरपुर में 13, पूर्वी चंपारण में 13, समस्तीपुर में 11, सारण में 11, पश्चिम चंपारण में 10, बेगूसराय में 10, भोजपुर में 12, दरभंगा में 10 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। अन्य जिलों की बात करें तो अररिया में 7, अरवल में 2, औरंगाबाद में 4, बांका में 2, बक्सर में 4, गोपालगंज में 1, जमुई में 1, जहानाबाद में 5, कैमूर में 7, कटिहार में 3, खगड़िया में 5, किशनगंज में 4, लखीसराय में 4, मधेपुरा में 1, मधुबनी में 2, नवादा में 7, पूर्णिया में 4, सहरसा में 1, शेखपुरा में 1, शिवहर में 1, सीतामढ़ी में 4, सिवान में 8, सुपौल में 2 और वैशाली में 8 लोगों की जान कोरोना ने ली है।

कोरोना की जांच में इजाफा
स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे के अंदर बिहार में 36534 लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया है। इसके साथ ही राज्य में अब तक कुल 6 लाख 48 हजार 939 लोगों की कोरोना जांच कराई जा चुकी है। बिहार में कोरोना का रिकवरी रेशियो भी हल्का सुधरा है। राज्य में अब रिकवरी रेशियो बढ़कर 64.65 फ़ीसदी हो गया है। लेकिन अभी भी 20722 एक्टिव केस मौजूद हैं।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …