
नालंदा जिला में कोरोना की रफ्तार कुछ धीमी पड़ी है। नालंदा जिला में कोरोना के 110 नए मरीज मिले हैं . जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3552 हो गयी। जिसमें 2410 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। जिले में फिलहाल कोरोना के 1125 एक्टिव मरीज हैं . जिसमें एटीएम और वीटीएम जांच रिपोर्ट में 39 लोग पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें अस्थावां में सबसे ज्यादा 16 मरीज मिले हैं. जबकि रैपिड एंटीजन जांच में 71 लोग पॉजिटिव हुए हैं। जिसमें एकंगरसराय से 15 और राजगीर से 12 लोग शामिल हैं।
सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर में 10 नए मरीज मिले
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने राजगीर में रैपिड एंटीजेन किट से 125 लोगों का सैंपल लिया गया। जिसमें 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। ये सभी संक्रमित केद्रीय रिजर्व पुलिस बल प्रशिक्षन केन्द्र के लोग हैं। आपको बता दें कि सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर में अब तक मरीजों की संख्या 54 हो गयी है। वहीं भूई गांव में 29 लोगों की जांच हुई थी। जिसमें दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।
इसे भी पढ़िए-नीतीश सरकार ने प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को दिया बड़ा तोहफा
अस्थावां में एंटीजन टेस्ट में दो मिले
अस्थावां प्रखंड के ओंदा गांव और रेफरल अस्पताल में बुधवार को कैंप लगाकर 107 लोगों का सैंपल लिया गया। जिसमें दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। ओंदा गांव में के कैंप में ओंदा और नेरुत के 50 ग्रामीणों की जांच की गयी। जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आयी। रेफरल अस्पताल में अकबरपुर, मालती, अस्थावां बाजार के 57 लोगों की जांच की गयी। जिसमें दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।पॉजिटिव मरीज को होम क्वारेंटाइन में रहने की हिदायत दी गयी है।
इसे भी पढ़िए-टक्कर के बाद ट्रक में लगी आग, ड्राइवर और खलासी की मौके पर मौत
कतरीसराय में दो भाई की रिपोर्ट पॉजिटिव
बुधवार को बहादुरगंज में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप लगाकर 186 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया। जिसमें दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। पॉजिटिव मरीज दोनों भाई है। एक की उम्र 50 और दूसरे की 45 वर्ष है। पॉजिटिव मरीज शेखपुरा जिला के पांची गांव का निवासी है। कतरीसराय में दवा की दुकान है।
इसे भी पढ़िए-नालंदा में बनेंगे दो नई सड़क, 550 लाख रुपए होंगे खर्च
बिंद में रैपिड एंटीजन जांच में एक संक्रमित
बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के ताजनीपुर पंचायत के महमुदाबाद गांव में कैम्प लगाकर रैपिड एंटीजन किट से लोगों की जांच की गयी। स्वास्थ्य विभाग ने 150 लोगों का सैंपल लिया। जिसमें एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।
हरनौत में आठ मिले पॉजिटिव
बुधवार को कल्याण बिगहा रेफरल अस्पताल, बराह पंचायत भवन और स्थानीय पीएचसी में कैंप लगाकर 114 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया। जिसमें आठ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रभारी डा. राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि कल्याण बिगहा अस्पताल में 51 लोगों की जांच की गई। जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
इसे भी पढ़िए-नालंदा में 15 जगहों पर सरकार बना रही है बस स्टॉप, जानिए कहां कहां है
बराह में तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव
बराह में 53 लोगों की जांच में तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। वहीं हरनौत अस्पताल में दस लोगों की जांच में पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें तीन हरनौत बाजार के और दो रेलवे कॉलोनी के पुरुष हैं। डॉक्टरों के मुताबिक सर्दी, खांसी, बुखार, गले व सीने में दर्द जकड़न की समस्या होती है तो जांच जरूर करायें।
इसे भी पढ़िए-नालंदा में फर्जी नियुक्ति पत्र पर नौकरी कर रहा पर्यवेक्षक गिरफ्तार, शेखपुरा का है रहने वाला
इस्लामपुर में 2 पॉजिटिव मिले
इस्लामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 151 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट हुआ. जिसमें 2 पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। आपको बता दें कि 28 जुलाई को इस्लामपुर सीओ की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। लेकिन बुधवार को दोबारा जांच के बाद सीओ की रिपोर्ट निगेटिव आयी है।
नूरसराय में एक महिला पॉजिटिव मिली
नूरसराय प्रखंड के शंकरपुर झामा और स्थानीय अस्पताल में रैपिड एंटीजन जांच शिविर लगाया गया। शिविर में कुल 87 लोगों की जांच की गयी। जिसमें शंकरपुर झामा गांव के एक 40 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। महिला के संक्रमित मिलने के बाद प्रखंड क्षेत्र में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 66 हो गयी है। जबकि शंकरपुर झामा पॉजिटिव मरीजों की संख्या छह हो गयी है।
इसे भी पढ़िए-बिहार बोर्ड का बड़ा फैसला, STET परीक्षा की तारीखों का एलान
परबलपुर में 102 में एक पॉजिटिव
परबलपुर प्रखंड के मई गांव में बुधवार को शिविर लगाकर 102 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया। जिसमें एक पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। पॉजिटिव मरीज को 14 दिन होम क्वारेंटाइन में रहने की सलाह दी गयी है।
एटीएम और वीटीएम में 39 पॉजिटिव
वहीं, एटीएम और वीटीएम जांच में आई रिपोर्ट में 39 लोग पॉजिटिव हुए हैं। जिसमें 7 लोग दूसरे जिला के हैं। सबसे ज्यादा अस्थावां के 16 लोग शामिल हैं। वहीं, रैपिड एंटीजन टेस्ट में 71 लोग पॉजिटिव मिले हैं. जिसमें सबसे ज्यादा एकंगरसराय प्रखंड में 15 और राजगीर में 12 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा अस्थावां 2, बिहारशरीफ 7, बेन 2, बिंद 1, चंडी 2, हरनौत 8, कतरीसराय 2, नूरसराय 1, नगरनौसा 4, परवलपुर 1, सरमेरा 3, सिलाव 1, थरथरी 2, बीड़ी अस्पताल और बिहारशरीफ सदर अस्पताल में जांच कराने वालों में 8 लोग पॉजिटिव हुए हैं।
इसे भी पढ़िए-नालंदा के लाल गुरुसहाय बाबू को किया गया याद, गुरुसहाय लाल के बारे में जानिए
कोरोना के मामले में जिले की स्थिति बेहतर
कोरोना संक्रमित मरीजों के मामले में जिले के स्थिति में लगातार सुधार हो रही है। विगत दस दिनों से लगातार मरीजों की संख्या में कमी आई है। रिकवरी में जिला 5वां और कन्फर्मेशन में चौथे स्थान पर है। एक्टिव केस के मामले में भी 14वां स्थान है। उन्होंने बताया कि मरीज कन्फर्मेशन के मामले में पहला पटना, दूसरे स्थान पर भागलपुर, तीसरे स्थान पर मुजफ्फरपुर और चौथे स्थान पर नालंदा है। वहीं रिकवरी रेट के मामले में पहला पटना, दूसरा भागलपुर, तीसरा मुजफ्फरपुर, चौथा गया और पांचवां स्थान पर नालंदा है। जबकि एक्टिव केस के मामले में नालंदा का टॉप फाइव जिले में स्थान नहीं है। नालंदा 14 वें स्थान पर है।