कोरोना का कहर, बिहार सरकार के मंत्री की पत्नी की मौत

0

बिहार में कोरोना का कहर बरकरार है. बिहार सरकार के मंत्री की पत्नी की कोरोना से मौत हो गई। पटना एम्स में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इलाज के लिए उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था।

खुर्शीद आलम की पत्नी का निधन
नीतीश सरकार में अल्पसंख्यक मंत्री खुर्शीद आलम की पत्नी बेबुन निशा की कोरोना से मौत हो गई. वे कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थी . जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया था. बेबुन निशा शुगर समेत कई दूसरी गंभीर बीमारियों से भी जूझ रही थीं।

सुर्खियों में रहे थे खुर्शीद आलम
जेडीयू विधायक और मंत्री खुर्शीद आलम उस वक्त सुर्खियों में आ गए थे. जब उन्होंने हाथी पर चढ़कर जय श्रीराम का नारा लगाया था. जिसका मुस्लिम धर्मगुरुओं ने काफी विरोध किया था

कोरोना के 1922 नए मरीज मिले
बिहार में 1922 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,42,156 हो गई। पांच जिलों पटना, अररिया, भागलपुर, मधुबनी व मुजफ्फरपुर में एक सौ से अधिक कोरोना संक्रमित मिले। पटना में सर्वाधिक 259, अररिया में 121, भागलपुर में 104, मधुबनी में 121 व मुजफ्फरपुर में 113 नए संक्रमित मिले।

कहां मिले कितने मरीज
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अरवल में 12, औरंगाबाद में 69, बाँका में 30, बेगूसराय में 26, भोजपुर में 14, बक्सर में 22, दरभंगा में 36, पूर्वी चंपारण में 81, गया में 59, गोपालगंज में 37, जमूई ने 26, जहानाबाद में 28, कैमूर में 46, खगड़िया में 21, किशनगंज में 50, लखीसराय में 16, मधेपुरा में 55, मुंगेर में 10, नालंदा में 25, नवादा में 18, पूर्णिया में 67,रोहतास में 33, सहरसा में 58, समस्तीपुर में 46, सारण में 54, शेखपुरा में 10, शिवहर में 16, सीतामढ़ी में 48, सीवान में 29, सुपौल में 60, वैशाली में 13 और पश्चिमी चंपारण में 41 नए संक्रमितों की पहचान की गई।

राजनेता के घर पहली मौत
बिहार में किसी बड़े राजनेता के परिवार की कोरोना से मौत का यह पहला मामला है। अब तक कई नेताओं को कोरोना हुआ था जो ठीक हो चुके हैं। राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह को कोरोना हुआ था। वह कोरोना से तो ठीक हो गए लेकिन फेफड़े की बीमारी ने जकड़ लिया। वे दिल्ली में अपना इलाज करा रहे हैं। मंत्री विनोद सिंह को भी कोरोना को गया था। वह कोरोना से ठीक हो गए थे। बाद में ब्रेन हेमरेज हो गया। उनका इलाज इन दिनों दिल्ली के मेदांता अस्पताल में चल रहा है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …