हादसा.. सुसाइड या हत्या ?  

0

फतुहा-इस्लामपुर रेलवे लाइन पर एक शख्स की लाश मिलने से सनसनी फैल गई ।  शख्स की पहचान रामविलास यादव के रूप में हुई है । जो करायपरसुराय के जोल बिगहा गांव का रहने वाला था । गांव वालों के मुताबिक पारिवारिक कलह से वो परेशान था । वो पटना में रहकर काम करता था । लेकिन शुक्रवार को घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ । जिसके बाद वो घर से निकल गए और फिर घर नहीं लौटे । देर रात तक जब वो घर नहीं लौटे तो घर वाले परेशान हो गए । सुबह गांव वालों को सूचना मिली की एक शख्स की लाश हुडरी रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ी है । शव पूरी तरह से क्षत विक्षत हो चुका था । रामविलास यादव के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और लाश को पहचाना । उधर, जैसे ही रामविलास की मौत से उनके घर  पहुंची वैसे ही पूरे गांव में मातम पसर गया । घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है । गांव वालों का कहना है कि पत्नी से कहासुनी के बाद वो घर से निकले और डीएमयू ट्रेन के सामने आकर अपनी जान दे दी । उधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया । पुलिस सभी एंगल से इसकी जांच कर रही है। यानि ये हादसा है ? सुसाइड है या हत्या ?

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In हिलसा

Leave a Reply

Check Also

साइबर ठगी गिरोह का भंडोफोड़.. 5 बदमाश गिरफ्तार.. कहीं आप भी तो नहीं बने हैं शिकार

अगर आपके मोबाइल फोन पर किसी सुंदर लड़की की तस्वीर कोई शेयर करे..या सुंदर महिला के प्रोफाइल…