कार से शराब बरामद, धंधेबाज फरार

0

नालंदा जिला के परबलपुर थाने इलाके से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद की है। पुलिस ने गागो बिगहा गांव में एक कार से देसी शराब के 450 पाउच बरामद किया गया है। हालांकि धंधेबाज भागने में सफल रहा। परबलपुर के थानाध्यक्ष अनिल कुमार के मुताबिक रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गागो बिगहा में कार में दारु लायी जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस को गांव में सड़क किनारे एक सेंट्रो कार खड़ी मिली, जिसकी तलाशी के दौरान पुलिस ने उसमें रखी शराब बरामद की। कार की सीट पर शराब के पाउच बोरे में भरा हुआ था। मौके पर से एक बाइक भी बरामद किया गया। थानाध्यक्ष के अनुसार देसी शराब की इस खेप को धंधेबाज ठिकाने लगाने की जुगाड़ में थे, तभी पुलिस के पहुंच जाने से वे इसमें सफल नहीं हो सके। बरामद देसी शराब झारखंड निर्मित है। इस मामले में थाने में एफआईआर दर्ज कर धंधे में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। कार और बाइक को जब्त कर पुलिस थाने ले आयी है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In हिलसा

Leave a Reply

Check Also

नालंदा में 10 ठिकानों पर NIA की छापेमारी.. ज्वेलरी शॉप और गन हाउस पर कार्रवाई

नालंदा जिला में NIA की बड़ी कार्रवाई हुई है.. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और बिहार ATS ने …