खबर का असर… बिहारशरीफ सदर अस्पताल में 37 डॉक्टरों की होगी भर्ती

0

नालंदा लाइव की खबर का एक बार फिर असर हुआ है। बिहारशरीफ सदर अस्पताल के साथ नालंदा जिला के अस्पतालों की खास्ता हाल को लेकर नालंदा लाइव ने खबर छापी थी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की कुंभकर्णी नींद खुली है। नालंदा जिला में 37 डॉक्टरों की भर्ती करने का आदेश दिया गया है। नालंदा के नए सिविल सर्जन डॉक्टर उमेश्वर प्रसाद वर्मा के मुताबिक नालंदा जिला में 37 एमबीबीएस डॉक्टरों की भर्ती होगी। हालांकि इन डॉक्टरों की नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी।

सदर अस्पताल में होगा इंटरव्यू
संविदा पर बहाली के लिए वाक इन इंटरव्यू लिया जाएगा। इनका इंटरव्यू बिहारशरीफ सदर अस्पताल के सभागार में होगा। नालंदा के सिविल सर्जन के मुताबिक अगले दो तीन दिनों में इसकी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

इसे भी पढ़िए-जागिए सरकार.. कैसे होगा इलाज ? बीमार है बिहारशरीफ का सदर अस्पताल
आपको बता दें कि नालंदा लाइव ने दो दिन पहले ही खबर छापी थी कि जागिए सरकार.. बीमार है आपका सदर अस्पताल। इस खबर का असर स्वास्थ्य महकमे पर पड़ा है। नालंदा लाइव अपने पाठकों और नालंदा जिलावासियों को इसके सहयोग के लिए धन्यवाद देता है ।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In बिहार शरीफ

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …