
नालंदा जिला के एक रंगीन मिजाज दारोगा पर बड़ी कार्रवाई हुई है। एकंगरसराय के दारोगा दिनेश मालाकार को सस्पेंड कर दिया गया है। ये कार्रवाई दिनेश मालाकार के रंगीन मिजाजी के सामने आने पर हुई है।
कमलजीत को मिली कमान
नालंदा जिला के एसपी सुधीर कुमार पोरिका के मुताबिक डीआईजी के आदेश पर एकंगरसराय के थानाध्यक्ष दिनेश मालाकार को निलंबित कर दिया गया है। दिनेश मालाकार की जगह राजगीर थाने के सब इंस्पेक्टर कमलजीत को एकंगरसराय थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
इसे भी पढ़िए-अब बिहार के शरीफ भी बर्बर हो गए
क्या है पूरा मामला जानिए
दिनेश मालाकार का दो ऑडियो क्लिप वायरल हो गया था। पहले क्लिप में वो युवती से गाली-गलौज कर रहे थे। लोगों की माने तो पुरानी जान-पहचान के बाद थानेदार युवती से पीछा छुड़ाने की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद युवती ने वरीय अधिकारियों से शिकायत की थी। वरीय अधिकारियों की डांट के बाद थानेदार ने युवती को मैनेज करने की कोशिश की थी। इसका ऑडियो भी वायरल हो गया था।
इसे भी पढ़िए-बिहारशरीफ में बीजेपी नेता के घर पर अंधाधुंध फायरिंग
‘जो तुमको चाहिए था वो तो मिल गया’
इस ऑडियो क्लीप में महिला बार बार कहती है कि काम निकल जाने के बाद तुम ऐसे ही बात करोगे. ऑडियो में महिला यह भी कहती है कि जो चाहिए था तुमको मिल ही गया.अवैध संबंध की ओर इशारा कर रहा बातचीत पहले 17 मिनट के ऑडियों में थानेदार ने गालियों की बौछार लगा दी है. दोनों के बातचीत से अवैध संबंध की ओर इशारा कर रहा है. यह भी तय है कि दोनों की पहचान काफी पुरानी है. थानेदार गाली देते हुए बार-बार युवती के चरित्र पर सवाल उठा रहे हैं.तुम तड़ाक, गाली गलौज से भरपूर इस ऑडियो क्लीप के वायरल होने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया.