
पटना में लीक से हटकर सीएम नीतीश कुमार ने सड़क किनारे उदास खड़ी एक लड़की को उसके चेहरे पर खुशी दे दी। पहले तो सुरक्षाबलों ने लड़की को रोक दिया था। लेकिन सड़क किनारे खड़ी लड़की के चेहरे पर सीएम ने उदासी देखी तो पहले उसे बुलाया और उसकी मुराद पूरी कर दी।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित लोहिया पार्क में डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई जा रही थी। इस मौके पर आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल लालजी टंडन मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे।
इसे भी पढ़िए-पुराने रंग में लौटे सीएम नीतीश कुमार, थानेदार से लेकर डीजीपी तक को धो डाला !

कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब सीएम लोहिया पार्क से बाहर निकलने लगे तब सड़क किनारे खड़ी एक बच्ची सेल्फी लेने के लिए सीएम के पास पहुंच गई, लेकिन सुरक्षा गार्डों ने बच्ची को रोक लिया। लेकिन सीएम नीतीश ने इशारे से सुरक्षाकर्मियों को लड़की को आने देने को कहा। उदास लड़की हंसती हुई नीतीश कुमार के पास पहुंची। सबसे पहले उसने सीएम के पैर छुए और फिर उनके साथ अपने मोबाइल के कैमरे से कई तस्वीरें लीं। इस दौरान सीएम नीतीश भी काफी खुश दिखे।