
आज राजगीर बाजार में बंद का ऐलान का किया गया है । पुलवामा आतंकी हमला के विरोध में राजगीर बाजार बंद बुलाया गया है । इस बंद का सभी सामाजिक संगठन और दुकानदार संघ समर्थन कर रहे हैं ।
सुबह 9 बजे से शुरू होगा विरोध मार्च
पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में राजगीर में रविवार को सुबह 9 बजे विरोध मार्च गिरियक मोड़ से विरोध मार्च शुरू होगा । जो बस स्टैंड तक आएगा। बस स्टैंड में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है । जहां शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। राजगीर बंद का टमटम यूनियन,फुटपाथ संघ और अंबेडकर जागृति मंच का समर्थन हासिल है।

आपको बता दें कि पुलवामा में 40 जवानों के शहीद होने के बाद देशभर में गुस्सा है। जगह-जगह प्रदर्शन हो रहा है और आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जा रही है ।