
राजगीर मेन बाजार के जेपी चौक के पास शराब के नशे में झूम रहा युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दिन के करीब तीन बजे शराबी युवक पकड़ा गया। युवक की पहचान कृपा बीघा निवासी डीएम प्रसाद के रूप में हुई है। उसे जेल भेज दिया गया।