
बिहारशरीफ के वैष्णो देवी पब्लिक स्कूल में एनुअल डे के मौके पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस से लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। ये स्कूल बिहारशरीफ के विजनपर स्थित है। दरअसल, स्कूल की स्थापना के पांच साल पूरे होने पर स्कूल प्रबंधन द्वारा विशेष आयोजन किया गया था।
प्रिंसिपल का क्या है कहना
वैष्णो देवी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल राजमणि कुमारी ने एनुअल फंक्शन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया। बार्षिकोत्सव के मौके पर बच्चों ने डांस, नाटक और संगीत के जरिए लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर बच्चों के माता पिता भी मौजूद रहे और अपने बच्चों का परफोर्मेंस देखा।
स्कूल के चेयरमैन ने किया द्वीप प्रज्वलित
कार्यक्रम की शुरुआत वैष्णो देवी पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सिद्धेश्वर प्रसाद ने किया। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर बार्षिकोत्सव की शुरुआत की। इस मौके पर स्कूल के डायरेक्टर बलराम प्रसाद, शिक्षक मधूसूदन सिंह ,कुन्दन कुमार ,शिवपूजन कुमार ,ज्योति सिन्हा, खुशबु कुमारी और गुलफशा परवीन मौजूद रहीं। बच्चों को संबोधित करते हुए स्कूल के अध्यक्ष सिद्धेश्वर प्रसाद ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और स्कूल के सफल संचालन के स्कूल के सभी स्टाफ का धन्यवाद दिया ।