एक्शन में नालंदा के डीएम, कई दफ्तरों का किया औचक निरीक्षण

0
नालंदा न्यूज,नालंदा समाचार,नालंदा की राजनीति,बिहार की राजनीति,nalanda politics,bihar news,nalanda news nalanda news,nalanda live news,biharsharif,smartcity,nalanda live,बिहार समाचार,नालंदा लाइव न्यूज,बिहारशरीफ,स्मार्टसिटी,नालंदा के डीएम, योगेंद्र सिंह ,Yogendra Singh IAS,नालंदा जिला परिवहन कार्यालय,नालंदा पर्यवेक्षण गृह,district transport office nalanda

नालंदा के नए जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह(Yogendra Singh IAS)पूरे एक्शन में हैं। गुरुवार को उन्होंने जिला परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। डीएम साहब का काफिला पहुंचते ही अफसरों में अफरातफरी मच गई। डीएम साहब खुद सभी काउंटरों पर गए वहां मौजूद कर्मचारियों से बात की । साथ ही काउंटर पर खड़े आम लोगों से भी उनकी समस्याओं को जाना और इसे दूर करने का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़िए-नालंदा के नए डीएम के बारे में जानिए

पर्यवेक्षण गृह का भी लिया जायजा
डीएम योगेंद्र सिंह(Yogendra Singh IAS) ने जिला परिवहन कार्यालय के पास स्थित पर्यवेक्षण गृह का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी खिड़कियों में जाली लगाने का निर्देश दिया। साथ ही बाउंड्री वॉल को ऊंचा करके कटीला तार लगाने को कहा। डीएम योगेंद्र सिंह ने पर्यवेक्षण गृह के अधीक्षक को परिसर में किसी भी तरह के मोबाइल फोन के उपयोग पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़िए-एक्शन में डीएम योगेंद्र सिंह अफसरों की लगाई क्लास, कई पर गिरी गाज

बच्चों के मनोरंजन का खास ध्यान देने का निर्देश
नालंदा के डीएम योगेंद्र सिंह (Yogendra Singh IAS) ने पर्यवेक्षण गृह में रह रहे बच्चों के मनोरंजन के लिए वाद्ययंत्र की भी व्यवस्था करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने किचन का भी निरीक्षण किया। जहां उन्होंने गुणवत्ता युक्त ब्रांडेड खाद्य सामग्री का ही उपयोग सुनिश्चित करने को कहा। डीएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि खाना मीनू के अनुसार दिया जाए तथा इसमें गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री का ही उपयोग सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त, पर्यवेक्षण गृह के अधीक्षक और सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई उपस्थित थे।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In बिहार शरीफ

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…