
नालंदा जिला मे ठनका गिरने से एक महिला की मौत हो गई. हादसा अस्थावां थाना क्षेत्र के चिस्तीपुर में हुआ. ठनका गिरने से चिस्तीपुर गांव के रहने वाले भूषण प्रसाद की 40 साल की पत्नी सरस्वती देवी की मौत हो गई।
मूंग तोड़ने गईं थी सरस्वती देवी
बताया जा रहा है कि सरस्वती देवी मूंग तोड़ने खेत में गई थीं. मूंग तोड़ कर घर लौटते वक्त उनपर ठनका गिरा। आसपास के ग्रामीण उन्हें इलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के तीन पुत्र और दो पुत्री हैं। सीओ सुनील कुमार ने आपदा के तहत चार लाख रुपये मृतक के परिजन को देने का आश्वासन दिया।