थानाध्यक्ष को मारी गोली, सैप जवान भी जख्मी… पुलिस ने की हवाई फायरिंग

0

बिहार में बदमाशों की हिम्मत किस कदर बढ़ गई है इसका अंदाजा आप ऐसे लगा सकते हैं कि बदमाशों ने थानाध्यक्ष को ही गोली मार दी। साथ ही एक सैप जवान को भी घायल कर दिया । पीड़ित थानाध्यक्ष को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है । हालांकि बाद में पुलिस ने भी हवाई फायरिंग

क्या है मामला
बताया जा रहा है कि बरतारा बाजार में माता लक्ष्मी की प्रतिमा बिठाई गई थी। उसी प्रतिमा के विसर्जन के लिए बड़ी संख्या में युवक डीजे के साथ वंशी नदी में मूर्ति विसर्जित करने के लिए निकले थे। वंशी नदी में मूर्ति विसर्जित कर लौटने में शाम हो गई थी और इलाके में अंधेरा पसर गया था। मूर्ति विसर्जित करने के बाद भी युवक डीजे की धुन पर नाचते झूमते लौट रहे थे।

थानाध्यक्ष ने डीजे जब्त करने की कोशिश की
इसी बीच टनकुप्पा थानाध्यक्ष अजय कुमार को डीजे बजाने की सूचना मिली। जिसके बाद वो दलबल के साथ वंशी नदी पहुंचे और डीजे जब्त करने की कार्रवाई में जुट गए। पुलिस की इस कार्रवाई पर युवकों की भीड़ उग्र हो गई। पुलिस व युवकों के बीच पहले बहस, फिर झड़प हुई। झड़प के बीच ही पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ गया। इतने में युवकों ने पथराव शुरू कर दिया।

इसे भी पढ़िए-बिजली के पोल से बांधकर ASI की पिटाई.. जानिए क्या है पूरा मामला

कहां का है मामला
मामला गया जिले के टनकुप्पा थानाक्षेत्र की है । जहां डीजे की धुन पर मूर्ति विसर्जन करने गए युवकों की भीड़ में से किसी ने थानाध्यक्ष अजय कुमार को गोली मार दी। उनकी जांघ में दो गोली लगी हैं। वो जमीन पर गिर पड़े। युवकों की भीड़ के बीच हड़कंप मच गया। सभी फरार हो गए। इस घटना में एक सैप जवान कृष्णदेव शर्मा भी जख्मी हुए हैं। उन्हें सिर पर पत्थर लगा है।

इसे भी पढ़िए-बिहार में लगा देश का पहला का प्लांट, प्लास्टिक कचरे से बन रहा है पेट्रोल और डीजल

पत्थरबाजी के बीच चली गोली
पत्थरबाजी के बीच ही युवकों की भीड़ में से किसी ने दो गोली चला दी। दोनों गोलियां एक-एक कर थानाध्यक्ष की बायीं जांघ को भेदती हुई निकल गईं। इसके बाद पुलिसकर्मी थानाध्यक्ष को कवर कर उन्हें बचाने व अस्पताल ले जाने में जुट गए। थानाध्यक्ष को टनकुप्पा सरकारी अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है

एसएसपी ने क्या कहा
गया के एसएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि इस घटना में शामिल लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। जो भी इस घटना में शामिल हैं, उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीम छापेमारी कर रही है। डीजे बजाने से मना करने पर लोगों ने पुलिस पर पथराव और फायरिंग की है। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी हवाई फायरिंग की है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In पुलिस प्रशासन

Leave a Reply

Check Also

लोकसभा चुनाव के बीच BJP को बहुत झटका.. सुमो ने कह दिया अलविदा

2024 के रण का चौथा राउंड खत्म हो चुका है.. इस बीच बिहार में बीजेपी को बहुत बड़ा झटका लगा ह…