पटना एयरपोर्ट पर 5 शहीदों को श्रद्धांजलि, सीएम नीतीश ने किया बड़ा ऐलान

0

लद्दाख सीमा की गलवान घाटी में भारत-चीन के सैनिकों के बीच हुए खूनी संघर्ष में बिहार के पांच जवान शहीद हो गए थे। इसके साथ ही झारखंड के एक जवान भी शहीद हुए।

पटना एयरपोर्ट पर श्रद्धांजलि
गुरुवार को पांच जवानों (अमन कुमार, चंदन कुमार, जय किशोर सिंह, कुंदन कुमार और कुंदन ओझा) के पार्थिव शरीर को विशेष विमान से पटना एयरपोर्ट लाया गया। पटना के बिहटा के शहीद जवान सुनील कुमार का पार्थिव शरीर बुधवार को विशेष विमान से पटना लाया गया था। एयरपोर्ट के स्टेट हैंगर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही बिहार रेजिमेंट के अधिकारियों और जवानों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

इसे भी पढि़ए-नालंदा में डबल मर्डर से सनसनी..शव को गड्ढे में दफनाया

सड़क रास्ते से भेजा गया शव
पटना एयरपोर्ट से जवानों के पार्थिव शरीर को एम्बुलेंस से उनके पैतृक आवास ले जाया जा रहा है। पार्थिव शरीर को ले जाने वाले एम्बुलेंस को फूलों से सजाया गया है। झारखंड के शहीद जवान कुंदन ओझा के पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से ले जाया जा रहा है।

इसे भी पढ़िए-पहली बारिश में ही नालंदा में आई बाढ़, मूंग और सब्जी की फसल हुई बर्बाद

सीएम नीतीश ने किया बड़ा एलान
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शहीदों के परिजनों को सरकार की तरफ से 11-11 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. इसके अलावा शहीद के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 25-25 लाख रुपए की राशि भी दी जाएगी. सरकार ने घोषणा की है कि सभी शहीदों के एक-एक आश्रित को सरकार नौकरी देगी. यानि शहीदों के परिवार को 36 लाख रुपए और एक नौकरी दी जाएगी

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In पुलिस प्रशासन

Leave a Reply

Check Also

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाया तो..

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. अब बस, ऑटो,…