
बिहार शरीफ में एक बैंक मैनेजर ने खुदकुशी कर ली है. रविंद्र प्रसाद पंजाब नेशनल बैंक में सहायक मैनेजर के पद पर तैनात थे ।
पंखे से लटक कर की खुदकुशी
रविंद्र प्रसाद बिहार थाना इलाके के शिवाजी नगर मोहल्ले में किराए के मकान में अकेले रहते थे. जबकि उनकी पत्नी और दोनों बच्चे पटना में रहती थीं. वे मिर्जापुर गांव के रहने वाले थे. उन्होंने पंखे में लटक कर अपनी जान दे दी।
गिरियक में थे पदस्थापित
रविंद्र प्रसाद अभी गिरियक में पंजाब नेशनल बैंक में सहायक प्रबंधक के पद पर पदस्थापित थे. इससे पहले वो बिहारशरीफ में मुख्य शाखा में भी पदस्थापित रह चुके हैं.
इसे भी पढ़िए-नालंदा की दिव्या भारती ने की खुदकुशी.. सदमे में पूरा परिवार
नहीं मिला सुसाइड नोट
घटना की सूचना मिलते ही बिहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची औऱ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. सहायक प्रबंधक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. लेकिन उनका शव पंखे से लटका मिला. फिलहाल पुलिस सुसाइड का मामला दर्ज कर सभी बिन्दुओं पर जांच शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़िए-बिहार में कई IAS-IPS बदले गए… जानिए किसका कहां हुआ तबादला
वर्क लोड की वजह से दी जान
परिजनों के मुताबिक बैंककर्मी पर वर्क लोड ज्यादा था. जिस कारण वो कई दिनों से परेशान चल रहे थे। हालांकि सच्चाई तो पुलिसिया जांच के बाद ही सामने आएगा.