
नालंदा जिला के हरनौत से पटना पुलिस ने दो सुपारी किलर को गिरफ्तार किया है. हरनौत थाना पुलिस के सहयोग से पटना पुलिस ने रंजन कुमार और विपिन यादव को गिरफ्तार किया है ।
दोनों सुपारी किलर के बारे में जानिए
पटना जिला के बख्तियारपुर थाना पुलिस ने जिन दो सुपारी किलर को गिरफ्तार किया है उसमें एक बदमाश का नाम रंजन कुमार है जो गौतम नगर का रहने वाला है । जबिक दूसरे का नाम विपिन यादव है जो सबनहुआडीह का रहने वाला है
4 फरवरी को वारदात को दिया था अंजाम
हरनौत थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक 4 फरवरी की रात बख्तियारपुर के अम्बेदकर नगर में सिर पर ईंट मारकर पान दुकानदार मुन्ना प्रसाद वर्णवाल की हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि मुन्ना प्रसाद वर्णवाल की हत्या उसके दामाद सूरज कुमार ने सुपारी किलर की मदद किया है । पुलिस ने आरोपी दामाद सूरज कुमार समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है . जिसमें तीन सुपारी किलर है।
तीन साल पहले की थी शादी
पुलिस जांच में ये बात सामने आई कि सूरज ने 3 साल पहले मुन्ना कुमार वर्णवाल की बेटी से अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। ससुर की दुकान हड़पने की मंशा से दामाद ने हत्या की योजना बनाई। पुलिस जांच से बचने के लिए युवक हत्या के दिन ट्रेन का टिकट कटाकर सूर्यगढ़ा चला गया था। आरोपियों के पास से 5 मोबाइल और हत्या में इस्तेमाल ईंट जब्त कर ली गई।
क्या होता है सुपारी किलर
सुपारी किलर का मतलब पैसे लेकर किसी की हत्या करना होता है। यानि ऐसे समझिए कि अगर किसी को किसी की हत्या करवानी होती है. तो वो वैसे शख्स से संपर्क साधता है जो पैसे लेकर हत्या की वारदात को अंजाम देता है ।