
बिहारशरीफ में छेड़खानी के विरोध में जमकर बवाल हुआ। दिनदहाड़े फायरिंग और रोड़ेबाजी से अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने कई राउंड गोलियां चलाई
क्या है पूरा मामला
बिहार थाना क्षेत्र के भुसट्टा-नबाव रोड मोहल्ला में छेड़खानी के विरोध में बवाल हुआ। बताया जा रहा है कि भुसट्टा मोहल्ला के रहने वाले निरंजन ठाकुर के बेटे विशाल रंजन ने एक छात्रा से छेड़खानी का विरोध किया तो बदमाश उनके घर आ धमके और जमकर रोड़ेबाजी की। साथ ही आधा दर्जन से ज्यादा गोलियां चलाई। घरवालों ने किसी तरह छिपकर अपनी जान बचाई। मोहल्ले वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश पिस्तौल लहराते फरार हो गए।
इसे भी पढ़िए-नालंदा में आंखफोड़वा कांड; पहले दोनों आंखें फोड़ी फिर मार डाला
पहले भी छेड़खानी का किया था विरोध
विशाल रंजन का कहना है कि उसके एक रिश्तेदार छात्रा से छेड़खानी हुई थी। छात्रा की शिकायत पर उन्होंने बदमाशों को समझाया था। कुछ दिन तक बदमाश शांत रहे लेकिन बदमाशों ने फिर से छेड़खानी शुरू कर दी। जिसका विरोध करने पर घर पर रोड़ेबाजी की और फायरिंग की
तीन बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पीड़ित विशाल रंजन ने तीन बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तीनों बदमाश निखिल कुमार, आशुतोष कुमार और मन्नु कुमार महलपर मोहल्ला के रहने वाले हैं। पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है ।