बस ने बाइक सवार को रौंद डाला, 1 की मौत, दूसरा जख्मी

0

नालंदा जिला में रफ्तार का कहर जारी है। बेकाबू बस ने बाइक सवार को कुचल डाला। जिसमें बाइक सवार एक शख्स की मौत हो गई। जबकि दूसरा जख्मी है उसका इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़िए-राजगीर में डबल मर्डर से सनसनी,चाचा भतीजे को गोलियों से भून डाला

क्या है पूरा मामला
परवलपुर थाना के नेहुसा गांव के रहने वाले नीतीश कुमार अपनी बाइक से बिहारशरीफ आ रहे थे। लेकिन जैसे ही उनकी बाइक महेश धर्मकांटा के पास पहुंचा। वैसे ही सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक चला रहे नीतीश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके साथ बैठा एक शख्स बुरी तरह से जख्मी हो गया। उनका इलाज निजी क्लिनिक में चल रहा है। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। घरवालों का रो रो कर बुरा हाल है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In बिहार शरीफ

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…