नालंदा में बदमाशों ने महिला मुखिया को लूटा, तो डोइया मुखिया से मांगी रंगदारी

0

नालंदा में बदमाशों का दुस्साहस बढ़ता ही जा रहा है। इस बार जिले के दो मुखिया को निशाना बनाया गया है। जहां एक ओर बदमाशों ने बिहारशरीफ प्रखंड के सकरौल पंचायत की मुखिया निशा देवी के साथ मारपीट कर उनसे सोने की चेन और कनबाली छीन ली, तो वहीं, दूसरी ओर नूरसराय थाना क्षेत्र के डोइया पंचायत के मुखिया रवि राम से 20 हजार की रंगदारी मांगी है.

महिला मुखिया से लूट
दीपनगर थाना इलाके के सकरौल पंचायत की मुखिया निशा देवी से बदमाशों ने बदसलूकी करते हूए लूटपाट किया है। पीड़ित मुखिया ने पीकू यादव और रामाशीष यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. पीड़ित महिला मुखिया का आरोप है कि वो सकरौल पंचायत में विकास कार्यों का निरीक्षण करने निकली थी। इसी बीच गांव के पिकू यादव और रामाशीष ने उन्हें घेर लिया और उनसे कागजात रखा थैला छीनने लगा। जब विरोध किया तो दोनों बदमाशों ने उनकी डंडे से पिटाई कर दी और सोने की चेन के साथ कनबाली छीन ली। शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े, इससे पहले दोनों भाग निकले।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि गांव में नल-जल योजना का विवाद चल रहा था। दीपनगर के थानाध्यक्ष धमेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।वहीं पीड़ित मुखिया निशा देवी ने बीडीओ गुहार लगाई है. जिसके बाद बीडीओ ने इस मामले में सीनियर अधिकारियों से बात करने का भरोसा दिया है ।

डोइया के मुखिया से मांगी गई रंगदारी
वहीं, दूसरी ओर नूरसराय के डोइया पंचायत के मुखिया रवि राम ने बताया कि उनसे फोन कर भारत चौहान ने 20 हजार रुपए की रंगदारी की मांग की है। इस मामले में रवि राम ने नूरसराय थाना में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह 9 बजे आरोपी ने फोन कर रंगदारी की मांग की थी और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। नूरसराय के थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि मुखिया रवि राम ने शिकायत की है। पुलिस सच्चाई का पता लगा रही है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In बिहार शरीफ

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…