पति पत्नी का झगड़ा सुलझाना पड़ा महंगा, मुखिया ने वार्ड सदस्य के देवर को मारी गोली

0

नालंदा में पति-पत्नी के बीच झगड़ा छुड़ाने की कोशिश करना वार्ड सदस्य के देवर को महंगा पड़ गया। आरोपी पति ने उसे गोली मार दी। गोली उसके कंधे को छूते हुए निकल गयी। जख्मी रुदल केवट को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के चकदिलावर गांव स्थित नया टोला में रविवार को हुई। इस मामले में आरोपित मुखिया केवट के खिलाफ एफआईआर करायी गयी है। आरोपी मनबढ़ू टाइप का बताया जाता है।

इसे भी पढ़िए

क्या है पूरा मामला
रुदल की भाभी सुरजी देवी मुरौरा पंचायत के वार्ड नंबर 12 की वार्ड सदस्य है। उसने बताया कि पड़ोस में ही मुखिया केवट अपनी पत्नी से मारपीट कर रहा था। एक राउंड फायरिंग भी कर चुका था। यह देखकर वो पहुंचा और मुखिया को समझाने की कोशिश की। उसकी बात सुनते ही आग बबूला होकर उसने गोली चला दी। गोली उसके कंधे में लगी। उसे गोली लगते देखकर लोग दौड़े तब आरोपी भाग निकला। जख्मी की माने तो मुखिया गैस रिफिलिंग का काम करता है और दबंग प्रवृत्ति का है। वो पहले भी कई बार गोलीबारी कर चुका है। एक बार तो उसने गांव के ही एक युवक की जांघ में गोली मार दी थी। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि गोली छूकर निकल गयी है। जख्मी की हालत खतरे से बाहर है। एफआईआर दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In बिहार शरीफ

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…