
कहा जाता है कि दोस्ती का रिश्ता अनमोल होता है। जहां न तो छोटे बड़े का भेद होता है। न हीं छल कपट होता है। लेकिन जब दोस्त दगाबाज निकल जाए तो फिर क्या होता है। इसकी बानगी देखने को मिला नालंदा जिला के वेना में। जहां एक दोस्त ने अपने ही जिगरी दोस्त को जहर देकर मार डाला।
क्या है पूरा मामला
मामला वेना थाना के विरनामा गांव की है। जहां 25 साल के गोपाल यादव की हत्या उसके दोस्त ने ही कर दिया। ये आरोप उसकी पत्नी ने लगाई है। मृतक की पत्नी के मुताबिक गोपाल को कुछ दोस्तों ने खाने के लिए बुलाकर घर ले गया। खाना खाने के बाद जब गोपाल घर लौटा तो उसने बताया कि दोस्तों ने शराब में जहर मिला दिया है । उसके बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी। जिसके बाद घरवाले इलाज के लिए बिहारशरीफ ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
पुलिस ने भी मानी जहर की बात
वेना थाना के थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने शराब पीने की बात को गलत बताया। लेकिन थाना प्रभारी का कहना है कि खाने में जहर मिलाया गया होगा। पुलिस सभी बिदुओं पर जांच कर रही है। मृतक की पत्नी ने पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया है । सभी आरोपी फरार है।
टेम्पो के चक्कर में मर्डर
गांववालों का कहना है कि गोपाल टेम्पो चलाता था और उसका एक दोस्त उसकी टेम्पो हड़पना चाहता था। इस कारण उसने कुछ लोगों के साथ मिलकर साजिश रची और धोखे से जहर खिलाकर मौत के घाट उतार दिया। गोपाल अपने पीछे एक बेटा व एक बेटी छोड़ गया है। हालांकि ये पता तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि गोपाल की मौत कैसे हुई है?