बीवी की हत्या कर थाने पहुंचा युवक, कहा- साहब मैंने पत्नी का मर्डर कर दिया है

0

नालंदा में एक कलयुगी पति ने पहले पत्नी की हत्या कर दी फिर थाने जाकर सरेंडर कर दिया. और थानेदार से कहा कि साहब मैंने बीवी को मार डाला है .

क्या है पूरा मामला
सोहसराय थाना क्षेत्र की मगध कॉलोनी में पति ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक थाने पहुंच गया और पुलिस को सारी रामकहानी बता दी। उसने हत्या की बात भी स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी विकास नूरसराय थाना क्षेत्र के लखाचक गांव का रहने वाला है। पिछले कुछ सालों से उसका परिवार बिहारशरीफ के मगध कॉलोनी में अपना मकान बनाकर रह रहा है। आधी रात के बाद उसने घरवालों को जगाकर बताया कि उसने पत्नी की हत्या कर दी है। उसकी बात सुनकर परिवार के लोग हैरान रह गये। परिजन को बताने के बाद युवक सोहसराय थाना पहुंच गया।

पति पत्नी में अक्सर होता था झगड़ा
दोनों की शादी साल 2003 में हुई थी। तीन बेटियों के बाद एक बेटा पैदा हुआ था। गुरुवार की शाम भी दोनों के बीच नोकझोंक हुई थी। इसके बाद घर के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया था। रात को करीब डेढ़ बजे घर के लोगों को हत्या की जानकारी हुई। युवक के थाना जाने के बाद पुलिस उसे लेकर घर आयी और लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। तब तक सूचना पाकर मृतका के मायके वाले भी पहुंच गये थे।

चार बच्चे हुए अनाथ:
मृतका के चार बच्चे हैं। सबसे बड़ी है आठ साल की जाह्नवी, उसके बाद 6 साल की मानवी और चार साल की कोमल। सबसे छोटा बेटा ढाई साल का विराज है। मां की मौत और पिता की गिरफ्तारी के बाद चारों बच्चे अनाथ हो गये हैं। उनका भविष्य अंधकारमय हो गया है। इधर सूचना पाकर मायके के परिजन पहुंचे तो बच्चों के लिए दोनों पक्षों में विवाद भी हो गया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर घटना का आरोप लगा रहे थे। मृतका के भाई हबीबपुरा मोहल्ला निवासी सुरेन्द्र कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करायी है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In बिहार शरीफ

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …