
बिहारशरीफ में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जब प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर जहर खा लिया। जहर खाने के बाद दोनों सड़क किनारे छटपटाने लगे। जिसे देखकर राहगीरों को कुछ शक हुआ। वहां से गुजरने वाले लोगों ने जब उन दोनों से पूछा तो बताया कि दोनों ने जहर खा लिया है। जिसके बाद लोगों ने दोनों को इलाज के बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों प्रेमी-जोड़े फतुहां थाना इलाके के रहने वाले हैं। दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के घरवालों को इस रिश्ते के बारे में पता चल गया था। जिसके बाद दोनों को डांट भी पड़ी थी। घरवालों ने दोनों के मिलने-जुलने पर पाबंदी भी लगा दी थी। कुछ दिन बाद दोनों ने घरवालों को बिना बताए मंदिर में जाकर शादी कर ली थी और एक दूसरे के साथ जिंदगी बिताने की कसमें खाई। शादी के बाद फिर दोनों अपने-अपने घर चल गए। कुछ दिन बाद घरवालों को दोनों की शादी के बारे में पता चला। जिसके बाद घरवालों ने दोनों के मेल-जोल पर पाबंदी लगा दी। इसके बाद दोनों घर से कोचिंग के बहाने निकलते और एक दूसरे से मिलते थे। गुरुवार को दोनों ने घर से कोचिंग के लिए निकले और भागकर एक साथ जिंदगी गुजराने की कसमें खाई। दोनों बाइक पर सवार होकर राजगीर के लिए निकले। लेकिन जैसे ही उनकी बाइक मोरा तालाब रेलवे गुमटी के पास पहुंची। दोनों ने बड़ा फैसला ले लिया। दोनों ने एक साथ कहा कि अगर साथ साथ रह नहीं सकते हैं तो साथ साथ मर तो सकते हैं। इसके बाद दोनों ने जहर खाकर खुदकुशी करने का फैसला ले लिया। दोनों ने सल्फास की गोली खा ली। जहर खाने के बाद लड़के को चक्कर आने लगा और कुछ दूर बाइक चलाने के बाद ही मोरा तलाब के पास सड़क किनारे दोनों लेट गए और छटपटाने लगे। जिसके बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने देखा और अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घटनास्थल से बाइक, सल्फास की गोली, बैंक पासबुक और एक बैग बरामद किया है।