
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में नालंदा जिला के टॉपर को सम्मानित किया गया। नालंदा के रहने वाले पीयूष कुमार को सम्मानित किया गया। पीयूष कुमार ने राज्य में सातवां स्थान हासिल किया है ।
इसे भी पढ़िए-नालंदा की बिहार टॉपर बेटी को डीएम ने किया सम्मानित
आनंद पैथो सेंटर में सम्मान
ये सम्मान समारोह बिहार शरीफ के रांची रोड स्थित आनंद पैथो सेंटर में आयोजित किया गया। जहां सेंटर के निदेशक नवल सिंह ने पीयूष को सम्मानित किया। पीयूष ने मैट्रिक परीक्षा में पूरे राज्य में सातवां स्थान हासिल किया है। जबकि जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पीयूष कुमार सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई का छात्र है ।
इसे भी पढ़िए-इंटर रिजल्ट- नालंदा की बेटी बनी बिहार टॉपर, कॉमर्स में शेखपुरा का बेटा टॉपर.. पूरी लिस्ट देखिए

इंजीनियरिंग करना चाहता है पीयूष
पीयूष कुमार को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पीयूष ने कहा कि अपनी सफलता के पीछे माता-पिता और उनके गुरुजन का आशीर्वाद बताया। पीयूष का कहना है कि वो आगे चलकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहता है और देश की सेवा करना चाहता है। इस मौके संगीत शिक्षक राकेश भारती,पुटुब रजनीश कुमार, छोटू कुमार, यदुनंदन प्रसाद ,अरुण सिंह आदि लोग मौजूद थे!