‘गोलीबाज’ को हाथ-पैर बांधकर गांववालों ने पीटा

0

नालंदा जिला में अपराध की घटनाएं दिनों दिन बढ़ती जा रही है। नूरसराय के चरुई बेलदारी गांव में बदमाश ने एक शख्स को गोली मार दी। पीड़ित को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया है। उधर गांववालों ने आरोपी बदमाश को दौड़ाकर पकड़ लिया और फिर उसके हाथ पैर बांध डाले। बदमाश को काबू में करने के बाद गांवों ने तबतक उसकी पिटाई की जबतक पुलिस की टीम वहां नहीं पहुंच गई । पुलिस ने आरोपी बदमाश को गांववालों के चंगुल से छुड़ाया और इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी के पास के पास से देसी कट्टा और गोली बरामद की है ।

क्या है पूरा मामला

आरोपी बदमाश का नाम भज्जू चौहान है और वो भी  चरुई बेलदारी गांव  जबकि पीड़ित का नाम लालदास चौहान है । गांव वालों के मुताबिक आरोपी बदमाश गांव में शराब चुलाई का काम करता है । जिसका लालदास चौहान ने विरोध किया था। इस बात को लेकर दोनों में पहले भी कहासुनी हुई थी। लेकिन शनिवार को जब लालदास चौहान बगीचा जा रहे थे तो बदमाश ने घेरकर गोली मार दी।  गोली की आवाज सुनते ही गांव वाले दौड़ पड़े और आरोपी बदमाश को पकड़ लिया । फिर हाथपैर बांधकर उसकी धुनाई की। हालांकि वारदात के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है ।ऐतिहातन वहां पुलिस की तैनाती की गई है

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In बिहार शरीफ

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …